Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में EOU करेगी जांच

बिहार में बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाते ही विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की जांच शुरू हो गई है. इसकी चेतावनी सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के समय ही दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई है. इसकी जांच कराई जाएगी. जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने पटना की कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है. अब इस मामले की जांच EOU करेगी.

दरअसल, सुधांशु शेखर जदयू से मधुबनी जिले की हरलाखी सीट से विधायक हैं. इन्होंने कोतवाली खाने में विधायकों की खरीद फरोख्त का शिकायत दर्ज करवाया था. इस मामले में पटना के पुलिस उपाधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि- सुधांशु शेखर ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में पार्टी के ही विधायक संजीव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. एएसपी प्रसाद ने कहा, विधायक शेखर ने 11 फरवरी को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. हमने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच की कमान EOU को सौंपी गई है.

बता दें कि पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने जदयू के ही विधायक संजीव कुमार पर विधायकों के अपहरण का आरोप लगाया है. साथ ही इसमें राजद का समर्थन होने की भी बात कही गई है. जदयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण करने का आरोप जदयू विधायक संजीव कुमार पर लगाया गया है.

Related posts

Big Breaking : क्राइम से कराहता बिहार, कहाँ है “सु”शासन की सरकार ?…आरा में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

रफ्तार की कहर ने ली एक छात्र की जान, परिजनों ने‌ लगाया स्कूल के शिक्षक पर लगाया लापरवाही का आरोप…

Bihar Now

समस्तीपुर में गैंगरेप, रेप के बाद हत्या की कोशिश !… ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही पीड़िता, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो