Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रफ्तार की कहर ने ली एक छात्र की जान, परिजनों ने‌ लगाया स्कूल के शिक्षक पर लगाया लापरवाही का आरोप…

–बेगूसराय में शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर एक छात्र को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी । ऐसा मैं नहीं कह रहा बल्कि मृतक के अभिभावकों का आरोप है कि मध्यान भोजन के बाद छात्र को स्कूल में अवस्थित चापाकल से पानी नहीं लेने दिया गया जिस वजह से छात्र पानी पीने के लिए गेट के बाहर निकला और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई ।

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर की है। बताया जा रहा है कि रजौर निवासी मोहम्मद मकबूल का पुत्र मोहम्मद मुन्ना शुक्रवार की दोपहर मध्यान भोजन के बाद पानी पीने के लिए स्कूल से बाहर निकला था और सड़क हादसे में उसकी मौत हुई ।

मोहम्मद मकबूल ने आरोप लगाया है की शिक्षकों के द्वारा इसलिए छात्रों को स्कूल के भीतर चांपा नल से पानी नहीं लेने दिया जाता चुकी चांपा नल के नजदीक पानी बहने से कीचड़ हो जाएगा और इसी वजह से छात्र विद्यालय के बाहर पानी पीने को मजबूर रहते हैं । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ा

Related posts

PM Modi देंगे ट्रिपल सौगात, IIT पटना, IIM बोधगया के भवनों का करेंगे उद्घाटन, भागलपुर को भी देंगे गिफ्ट

Bihar Now

“मन की नहीं,काम की !… जुमला नहीं,हक़ीकत” !… पीएम मोदी पर हमला… नीतीश कुमार को पीएम बनाने की तैयारी में जुटी JDU…

Bihar Now

पटना : 4 जनवरी को 70वीं पीटी का री-एग्जाम, परीक्षा के लिए बनाए गए कुल 22 केंद्र…DM और SSP ने की संयुक्त बैठक…

Bihar Now