Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

PM Modi देंगे ट्रिपल सौगात, IIT पटना, IIM बोधगया के भवनों का करेंगे उद्घाटन, भागलपुर को भी देंगे गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार यानी आज आईआईटी पटना के नवर्निमित 24 भवनों का लोकार्पण करेंगे। वे वर्चुअल माध्यम से दिन साढ़े ग्यारह बजे आईआईटी पटना परिसर के विस्तार के द्वितीय चरण में हुए निर्माण को लोकार्पित करेंगे। नवनिर्मित अकादमिक और आवासीय भवनों के निर्माण में 466 करोड़ की लागत आई है। संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता भेजा गया है। सोमवार की देरशाम तक परिसर में लोकार्पण से जुड़ी तैयारियां चलतीं रहीं। गणमान्य लोगों के आगमन से पूर्व परिसर में सुरक्षा इंतजामों को लेकर चप्पे चप्पे का जायजा लिया गया।

आईआईटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने बताया कि परिसर में दो पुस्तकालय, छात्रावास, सेंट्रल लेक्चर हॉल, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर सहित कई सुविधाएं विकसित हुई हैं. परिसर में 4948 स्क्वॉयर मीटर में एक भव्य सभागार का निर्माण हुआ है. जिसमें 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है. इसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक और तकनीकी इवेंट्स आयोजित हो सकेंगे. इसके अलावा सेंट्रल लेक्चर हॉल, स्टूडेंट एक्टविटी सेंटर, 940 छात्रों की क्षमता का सिंगल बेड बॉयज हॉस्टल, 228 छात्राओं के लिए डबल बेड हॉस्टज और 36 मैरिड शोधार्थियो के छात्रावास के अलग अलग भवन बने हैं. आईआईटी की 167 फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए चार तरह के क्वार्टर बने हैं. इसके अलावा अतिथियों के 72 सुईट बनाया गया है. यहां अतिथियों के लिए महंगे होटलों की तरह व्यवस्था है.

बता दें कि पटना के बिहटा स्थित अमहरा गांव में लगभग 500 एकड़ जमीन में आईआईटी पटना परिसर का 2010 में शुरुआत हुआ था उस समय पहले फेज में केवल कुछ ही बिल्डिंग का निर्माण हुआ था लेकिन अब जैसे ही आईआईटी पटना में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती गई तो भारत सरकार और बिहार सरकार के सहयोग से फेज टू का निर्माण भी पूरा हो चुका है

Related posts

JDU और BJP की सरकार से ऊब चुकी है बिहार की जनता, अब चाहती है बदलाव – शक्ति सिंह गोहिल…

Bihar Now

दिनदहाड़े एक व्यवसाई को दुकान में घुसकर जलाया जिंदा, सवालों के घेरे में “राम” राज ?…

Bihar Now

“अजय” की अनोखी पहल !… महज 10रु. के लागत के टोटी से शुरु की थी पानी बचाने की कवायद और अब बन गए नगर के ब्रांड एम्बेसडर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो