Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

JDU और BJP की सरकार से ऊब चुकी है बिहार की जनता, अब चाहती है बदलाव – शक्ति सिंह गोहिल…

बिहार विधानसभा की तैयारियों के बीच अब राजनीतिक पार्टियों ने हलचल तेज कर दी है. कांग्रेस भी अब पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज राज्यसभा सांसद और बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पटना पहुंचे.पटना एयरपोर्ट पर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा बिहार में महागठबंधन में कोआर्डिनेशन में कोई दिक्कत नहीं है. दिल्ली में मेरे साथ जीतन राम मांझी ,उपेंद्र कुशवाहा, मनोज झा, शरद यादव के साथ मुलाकात हुई थी. जीतन राम मांझी जो चाहते थे कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की उसकी बैठक दिल्ली में हो चुकी है.

शक्ति सिंह गोहिल ने अपने बिहार दौरे पर कहा कि यह बिहार दौरा महागठबंधन में सीट के बंटवारे को लेकर नहीं है. हमारी रणनीति है कि बिहार में कांग्रेसी नेता जिला में जाकर एनालिसिस करेंगे. बिहार की जनता बीजेपी और जेडीयू के सरकार से ऊब चुकी है. बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं. हम सकारात्मक एजेंडे के साथ बिहार में बदलाव चाहते हैं. पर अभी राजनीति के अलावा बिहार के लोगों की चिंता है.

Related posts

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन, जांच के उपरांत मरीजों को दी गई मुफ्त दवाएं…

Bihar Now

मधेपुरा बीएन मंडल विश्वविद्यालय में चलती है शराब और शबाब की पार्टी, शाम ढलते हीं जमकर छलकता है जाम,सवालों के कटघरे में है विश्वविद्यालय, कुलसचिव ने दिया जांच कर कार्रवाई का भरोसा।

Bihar Now

एक ही जिला , एक ही दिन, दो जांच केंद्र – कोरोना की रिपोर्ट एक केंद्र में नेगेटिव और दूसरे में पाज़िटिव…क्या जांच संख्या बढ़ाने के फेर में लोगों की जान के साथ हो रही है खिलवाड़ ?- तेजस्वी यादव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो