Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हम लोग कलम बांट रहे हैं, कुछ लोग तलवार बांटते हैं… नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान बोले तेजस्वी यादव, यह चट,पट और झट वाली सरकार है …

पटना के गांधी मैदान में आज ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें तकरीबन 1 लाख 20 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा.. उप मुख्यमंत्री तेजस यादव ने भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा .. तेजस यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है..

तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान में मौजूद शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस क्षण का इंतजार था,जिसके आप लोग हकदार थे, जो हम लोगों ने वादा किया था, वो हक आखिरकार आप लोगों को मिल गई..

तेजस्वी यादव ने  मौजूद शिक्षकों को कहा की इस ऐतिहासिक क्षण के लिए, ऐतिहासिक नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तालियां बजाकर आप लोग धन्यवाद ज्ञापन करें…

तेजस्वी यादव ने कहा कि तालिया की गूंज इतनी जबरदस्त होनी चाहिए कि उस सरकार तक सुनाई दे जो रोजगार की बात नहीं,

सिर्फ हिंदू मुस्लिम की बात करती है … तेजस्वी यादव ने कहा कि  हम लोग कलम बांटने का काम कर रहे है, कुछ लोग तलवार बांटते हैं ….

तेजस्वी यादव ने कहा जो लोग नौकरी के नाम पर वोट किए उन्हें आज नौकरी मिल गई, लेकिन जो लोग हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट किए  उन्हें आज बेरोजगारी मिली है, गरीबी मिली है और बुलडोजर मिला है…

तेजस्वी यादव केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा की सभी सरकार को सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए.. उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी निराश होने की जरूरत नहीं है जिनको नौकरी अभी तक नहीं मिली है.. क्योंकि बिहार सरकार की ओर में रोजगार देने का सिलसिला जारी रहेगा…

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चट फट और झट वाली सरकार है,चट से फॉर्म भरिए,फट से परीक्षा दीजिए और झट से नौकरी लीजिए…

ईस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव,शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव, अशोक चौधरी सहित तमाम  संबंधित आलाधिकारी मंच पर मौजूद थे…

Related posts

बिहार BJP पर “PK” का जोरदार हमला… आज बिहार में किसी बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी नहीं है…

Bihar Now

नीतीश को नकार चुकी है बिहार की जनता, दिन में ही देख रहें हैं बड़ा सपना … लोकसभा में नीतीश कुमार पर चिराग ने साधा निशाना …

Bihar Now

बिहार के कई जिलों में भूकंप का झटका, भूकंप की तीव्रता थी 4.9 …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो