Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अररिया प्रकरण में सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, आखिरकार सस्पेंड किए गए चौकीदार से उठक बैठक करवाने वाले DAO साहब…

बड़ी खबर पटना से आ रही है,जहां लॉकडाउन में चौकीदार से उठक-बैठक कराने वाले डीएओ मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।कृषि मंत्री के आदेश पर पूरे मामले की जांच चल रही थी।इसके बाद आज कृषि विभाग ने आरोपी जिला कृषि पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

बता दें कि चार दिन पहले मामले का खुलासा होने के बाद सरकार ने अररिया डीएम-एसपी से जांच कराई थी।जांच के बाद डीएओ के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था।साथ हीं कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें अररिया डीएओ से हटाकर पटना वापस बुला लिया था।

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को एक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की वीडियो प्राप्त हुई थी, जिसपर संज्ञान लेकर मैंने तुरन्त शोकॉज नोटिस, और जांच का आदेश दिया था ताकि जांच कार्य प्रभावित न हो इसके लिए उनकों वहां से हटा दिया गया था हमलोग जांच रिर्पोट का इन्तजार कर रहें थे जांच रिर्पोट आते ही तुरन्त अररिया के तत्कालिन जिला कृषि पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

महीप राज , बिहार नाउ, पटना

Related posts

बिहार में 34 IAS का ट्रांसफर, त्यागराजन एस एम बने पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी…

Bihar Now

बिहार में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी… पटना में प्राइवेट व सरकारी स्कूल 23 जनवरी तक बंद, डीएम ने ठंढ़ को देखते हुए लिया फैसला…

Bihar Now

2 दिनों से लापता युवक का शव बरामद,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस !…

Bihar Now