Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर पटना DM, पटना के 83 इलाके कंटेनमेन्ट जोन घोषित, घर से निकलने पर भी पाबंदी…

बिहार की राजधानी पटना राज्य का सबसे ज्यादा खतरनाक कोरोना कन्टेनमेंट जोन बना गया है. पटना जिला में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1003 तक पहुंच गया है.पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने एक साथ पटना शहर के 83 ईलाकों को कंटेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है. सभी जोन को सील कर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. कंटेनमेन्ट जोन में जरूरत की सेवाएं छोड़कर सभी दुकानें प्रतिष्ठानें बन्द रहेगी तो आम लोगों को घर से निकलने की भी पाबंदी रहेगी.

रविवार को पटना के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल आईजीआईएमएस के निदेशक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. निदेशक अपनी गाड़ी के चालक जो कि कोरोना पॉजिटिव था के संपर्क में आए थे. निदेशक के अलावा माइक्रोबायोलॉजी का एक टेक्नीशियन भी कोरोना पॉजिटिव मिला है जिसके बाद पूरे अस्पताल के कर्मचारी दहशत में हैं.इतना ही नहीं ,निदेशक के साथ एक दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और दर्जनों स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों-डॉक्टर्स के साथ बैठक हुई थी.जाहिर है ये सभी भी कोरोना के रडार पर आ गए हैं.

पटना सिटी में 17, पटना सदर में 35 ,दानापुर में 17, मसौढ़ी में छह, पालीगंज में 8 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. पटना सिटी इलाके में मुर्गियाचक, खाजेकला थाना पटना सिटी, अशोकचक गली, खाजेकला थाना पटना सिटी, पुआ गली चौक थाना, टेढ़ी घाट खाजेकला थाना, पीर दमड़िया मालसलामी थाना, विष्णु हेरिटेज अपार्टमेंट हाजी गंज चौक थाना, सोनार टोली खाजेकला थाना, बेलवर गंज आलमगंज थाना, बौद्ध विहार कॉलोनी अगम कुआं थाना, रोड नंबर 7 भागवत नगर अगमकुआं थाना, बौद्ध विहार कॉलोनी अगमकुंआ थाना, पाटली ग्राम अपार्टमेंट बजरंगपुरी अगम कुआं थाना, अगम कुआं बाजार आलमगंज थाना, मीना बाजार आलमगंज थाना, खाजेकला थाना क्षेत्र गुरहट्टा सदर गली, नून का चौराहा मच्छरहट्टा अशोक राजपथ, चौक जैसे कई इलाके शामिल हैं.

पटना शहर में मुर्गी फार्म के पास बुद्ध कॉलोनी पटना, पीसी कॉलोनी ,सेक्टर एफ/ 132 मकान संख्या 122 शिवाजी पार्क, कंकड़बाग, 156 पीसी कॉलोनी कंकड़बाग, रामजीचक, दीघा-मैनपुरा मस्जिद के पास पाटलिपुत्रा, कमला नेहरू नगर कोतवाली थाना, श्री रामप्लाजा स्टेशन रोड पटना, बंसल टावर भट्टाचार्य रोड पटना, पुष्पांजलि अपार्टमेंट काली मंदिर के पीछे बुद्धा कॉलोनी पटना, केदार शरण पैलेस बुद्ध कॉलोनी पटना, एफसीआई मोड़ फुलवारीशरीफ, बभनपुरा फुलवारी शरीफ, राम कृष्णा नगर सिपारा पुल पटना, मकान संख्या 241 डिफेंस कॉलोनी कंकड़बाग, कमला नेहरू नगर कोतवाली थाना, ओल्ड ट्रेडर्स बिल्डिंग ,बैंक गली पटना डेंटल कॉलेज के विपरीत, जैसे कई इलाके शामिल है…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Mobile Pokies No Deposit Win

Bihar Now

बिहार के सीनियर IAS FIR दर्ज कराने के लिए घंटो थाने में खड़े रहे, नहीं दर्ज हुआ FIR…आरजेडी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा – आखिर क्यों डरी हुई है सरकार !…

Bihar Now

Online Slot Casinos Nz

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो