Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक ही मोहल्ले में 10 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मुहल्ले को प्रशासन ने किया सील…

सुपौल के गुदरी बाजार पासवान टोला वार्ड नंबर 25 में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में शहर के गुदरी बाजार वार्ड नंबर 25 को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया है।

वहीं जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विद्यासागर ने बताया वार्ड नंबर 25 को तीनों ओर से सील कर दिया गया है और उस वार्ड के लोगों को बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया गया है और बाहर से किसी भी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी है और सील किए गए वार्ड के लोगों को खाने-पीने के सामान की उपलब्धता को लेकर 5 वालंटियर नियुक्त किए गए हैं जो कंटेनमेंट जोन के लोगों को भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ की सामग्री मुहैया कराएंगे..

वहीं उन्होंने बताया कल भी कुल 50 लोगों की सैंपलिंग की गई थी और आज भी आस-पास के वार्डो से 50 लोगों की रेंडम सेम्पलिंग की जाएगी, और पॉजिटिव आए लोगों को फिलहाल जीएनएम आइसोलेसन सेंटर में उनका इलाज किया जा रहा है।

बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

 

Related posts

BPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, Perfection IAS‌ में 07 सितंबर से नए बैच की शुरुआत…

Bihar Now

रंगदारी नहीं देने को लेकर सड़क निर्माण कंपनी के 2 निजी स्टाफ की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू, 78 सीटों पर हो रही है वोटिंग…

Bihar Now