Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना महामारी के बीच पहली बार संसद सत्र का आयोजन,प्रश्नकाल पर इस सत्र में रहेगी पाबंदी…

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच 17 वीं लोकसभा का चौथा सत्र 14 सितंबर 2020 से शुरू हो रहा है। निर्धारित सत्र के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

लोकसभा सत्र के पहले दिन यानी 14 सितंबर को सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक सदन की कार्यवाही होगी जबकि 15 सितंबर को सदन अपराह्न 03 बजे से शाम 07 बजे तक चलेगा। इस बार सदन की कार्यवाही से प्रश्नकाल को हटा दिया गया है। प्रश्नकाल हटाये जाने के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।
कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में कुछ बदलाव किए गए हैं , बदलावों के अनुसार मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा लेकिन शून्य काल रहेगा। उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। लोक सभा पहले दिन सुबह 09 बजे से अपराह्न 01 बजे तक बैठेगी। बाकी दिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक बैठक होगी।
संसद के निर्धारित सत्र में 14 सितंबर से 01 अक्टूबर तक कुल 18 बैठकें होगी। संसद सत्र के लिए आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है।

संजीव जसरौटिया, दिल्ली ब्यूरो हेड, बिहार नाउ

Related posts

कोशी विस्थापितों के लिए जनांदोलन की है जरूरत – मेधा पाटेकर…

Bihar Now

सूर्योपासना की आस्था में डूबा बिहार, दरभंगा में डूबते हुए सूर्य को अर्पित किया गया अर्घ्य…

Bihar Now

मनोज झा के ठाकुरों वाले कविता पर‌ बिहार में जबरदस्त उबाल !… RJD विधायक के बाद वरिष्ठ वकील मणिभूषण सेंगर ने दिया करारा जवाब… राजपूत समाज को एकत्र होकर विरोध करने की अपील की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो