2024 में एनडीए की जीत के बाद तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनी है. केंद्र की सरकार में सीएम नीतीश की अहम भूमिका है. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का जोरदार तरीके से समर्थन भी किया है.
जीत के बाद अब पहली बार दोनों नेता नालंदा में मंच साझा करेंगे. दरअसल 19 जून को पीएम मोदी नालंदा आ रहे हैं, जहां बिहार में एनडीए के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे…
नरेंद्र मोदी 19 जून को नालंदा यूनिवर्सिटी के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल होंगे. यह कार्यक्रम लगभग तय है.
पुलिस प्रशासन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की जा रही है. नरेंद्र मोदी विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर दस बजे उतरेंगे वहां से हेलीकॉप्टर से नालंदा यूनिवर्सिटी के नए भवन पहुंचेंगे और वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
संभवत यह भी बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बाद नरेंद्र मोदी नालंदा खंडहर का भी भ्रमण कर सकते हैं. नरेंद्र मोदी पहली बार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं, हालांकि अभी तक यूनिवर्सिटी के जरिए किसी प्रकार का कार्यक्रम होगा इसके बारे में नहीं बताया गया है.
इसे लेकर नालंदा थाना अंतर्गत नालंदा खंडहर में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है. नालंदा थाना अध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम तय है, इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है. नरेंद्र मोदी यूनिवर्सिटी के बाद नालंदा खंडहर का भी भ्रमण कर सकते हैं….
