Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता…

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। करीब तीन महीने बाद मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई बैठक में 25 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी मुहर लगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत सभी मंत्री मौजूद रहे।

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं कर्मचारियों के मकान किराया भत्ता दर में बदलाव करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है…

एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। मंत्रियों और अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 18 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी। आदर्श आचार संहिता की वजह से बिहार सरकार ने जनहित में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया था।

बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी गई है। बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार द्वारा रोजगार मांगने वाले को मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Related posts

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सदन में हंगामा, BJP विधायक संजय सरावगी सहित तमाम विधायकों ने की विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही की मांग…

Bihar Now

वैक्सीन पर पीएम की तस्वीर को लेकर मांझी के सवाल का समर्थन… नीतीश सरकार में मांझी के ‘वजूद’ पर RJD का सवाल ?…

Bihar Now

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा डॉ प्रमोद गांधी लिखित पुस्तक का हुआ विमोचन… पुस्तक लेखन आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का सूचक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो