Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, कई घायल… विधानसभा घेराव के लिए निकले थे …

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां  किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज किया गया है .. अपनी मांगों को लेकर किसान सलाहकार विधानसभा घेराव के लिए निकले थे, जिसके बाद पटना पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं है .. लाठीचार्ज में कई घायल हुए हैं ..

हजारों की संख्यया में किसान सलाहकारों आज आर ब्लॉक के पास पहुंच गए और अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करने लगे और विधानसभा मार्च की तैयारी करने लगे. प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे.

तुरंत ही और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया और फिर इन प्रदर्शनकारियों को यहां से चले जाने की अपील की गई, पर पुलिस की अपील को अनसूना करते हुए विधानसभा तरफ बढने लगे जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए खदेड़ दिया. लाठीचार्ज में कई किसान सलाहकारों को चोटें भी आई है.

बता दें कि ये किसान सलाहकार अपनी मांगो को लेकर पहले भी प्रदर्शन किया था और मांगे नही माने जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी थी और आज विधानसभा का घेराव करने पहुंच गए हैं.

 

Related posts

विद्युत विभाग के कर्मियों की अगर मांगें नहीं पूरी होगी, तो आगामी त्योहारों में करेंगे धरना, विद्युत कार्य हो सकता है प्रभावित…

Bihar Now

परिवारिक कलह को लेकर एक छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

“सु”शासन राज में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, दरभंगा में दबंगों का कहर, घर में घुसकर की हत्या, 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, क्या सच आएगा सामने ???…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो