Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी का रोड शो शुरू, पीएम कर रहें लोगों का अभिवादन, नीतीश भी मौजूद…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना पहुंच गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उनका पटना में रोड शो  शुरू हो चुकी है …

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ मौजूद हैं पीएम मोदी का रोड शो भट्टाचार्य मोड़ से शुरू हुआ है और एसपी वर्मा मार्ग, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पीर मोहानी बुद्ध मूर्ति, कदमकुआं, बारी पथ और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक समाप्त होगा। पहले इसकी शुरुआत डाकबंगला से होनी थी, मगर आखिरी घंटों में सुरक्षा कारणों से रूट में बदलाव किया गया।

यह रोड शो करीब दो किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो के रूट पर पीएम मोदी को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश के साथ गाड़ी पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करे रहे हैं ..पटना में जगह-जगह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंच लगाए गए हैं…

अलग-अलग झांकियां सजाई गई हैं। जगह-जगह फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया जा रहा है …

सुरक्षा कारणों से पटना के कई रूट दोपहर बाद बंद कर दिए गए हैं। एसपीजी और बिहार पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

Related posts

ज़हरीले पदार्थ खाने से एक बच्चे की मौत,4 गंभीर रूप से बीमार…

Bihar Now

पीएम के “मन की बात” कार्यक्रम पर JDU का प्रहार… “बहुत हुआ मन की बात, कब होगी काम की बात”

Bihar Now

नीतीश कुमार थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, नीतीश के लिए CM आवास से राज भवन तक बनाया गया रास्ता, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो