Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

पीएम के “मन की बात” कार्यक्रम पर JDU का प्रहार… “बहुत हुआ मन की बात, कब होगी काम की बात”

देश की जनता अब मन की बात सुन सुन कर उब चुकी है।जानता अब मोदी जी से काम की बात सुनना चाहती है। आज का 100वाँ एपिसोड पूरी तरह फ्लॉप रहा। ये बातें बिहार प्रदेश जनता दल यू के महासचिव रंजीत कुमार झा ने कही।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों से देश मे मोदी जी की सरकार है और देश के युवा एवं देशवासी अब उनसे अपने मन की बात जानना चाहती है। इस देश की जनता, ख़ासकर युवा ये जानना चाहते हैं कि मोदी जी, आप लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बात कब करेंगे…

प्रत्येक साल 2 करोड़ नौकरी देने की बात कब करेंगे, 15 लाख सभी देशवाषियों के खाते में कैसे आएँगे, प्रधानमंत्री इसकी जानकारी की बात कब करेंगे, महंगाई कम करने की बात कब करेंगे, अच्छे दिन लाने की बात कब करेंगे!

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब मन की बात सुनने में अपना इंटरेस्ट खो चुकी है और आम जन का कहीं भी इस कार्यक्रम मे जुड़ाव नहीं था! यह कार्यक्रम पूरी तरह भाजपा के द्वारा प्रायोजित एक शो था जो पूरी तरह फ्लॉप रहा।

Related posts

Secure Pokies Bonus Codes

Bihar Now

भारी हंगामे के साथ सदन स्थगित, विपक्ष को अध्यक्ष की चेतावनी, आसन को कार्रवाई के लिए न करें बाध्य…

Bihar Now

छह दिनों से गायब महिला की नदी में उपलाती मिली लाश ।

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो