Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का “नायक” अंदाज !… SKMCH का औचक निरीक्षण … कुव्यवस्था देख बिफरे तेजस्वी, कहा – काम नहीं, तो होगी कार्रवाई….

बिहार के डिप्टी सीएम सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव शनिवार की आधी रात को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंचे। सीतामढ़ी से पटना लौटने के दौरान वह अचानक एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

इस दौरान अस्पताल से कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। जिसको लेकर तेजस्वी यादव एक्शन में दिखे और सख्त लहजे में कहा – निरीक्षण के दौरान अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए अब उनके ऊपर कार्रवाई होगी …

दरअसल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सीतामढ़ी में आयोजित माता सीता के प्राकट्य दिवस जानकी नवमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव उद्घाटन कर पटना वापस लौट रहे थे तभी अचानक मुज़फ़्फ़रपुर के एसकेएमसीएच में पहुंच गए। तेजस्वी यादव रात करीब 12 बजे एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे और आधे घंटे तक इमरजेंसी से लेकर बच्चा, बर्न वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया…

इन्होंने ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ करते हुए कई मरीजों से अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के साथ भोजन व दवा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें समय से डॉक्टर के नहीं पहुंचने की कई शिकायत मिली। निरीक्षण के दौरान भी इमरजेंसी सहित कई जगह डॉक्टर गायब मिले।इस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ दीपक सिंह को पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देने का आदेश दिया…

वहीं, डिप्टी सीएम ने बताया कि अस्पताल में काफी कमियां मिली है। साफ-सफाई से लेकर बेड तक की समस्या दिखी है।अधीक्षक को सुधारने का आदेश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकतर डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए।उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी।

अधीक्षक पर उन्होंने कहा कि ये अभी नये आये हैं। इन्हें भी जानने-समझने का मौका मिलेगा। इसके बाद व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरन डिप्टी सीएम के सरकार के कई मंत्री और मीनापुर विधायक व बोचहां विधायक भी मौजूद थे….

Related posts

“मुख्यमंत्री नीतीश से तीन डिप्टी सीएम बनाने की मांग, सभी समाज का होना चाहिए प्रतिनिधित्व, लड़ते रहेंगे गरीबों-दलितों की लड़ाई” …

Bihar Now

नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी‌ NDA- शाहनवाज हुसैन

Bihar Now

Breaking : नहीं रहे कोरोना पीड़ित पत्रकार तरुण सिसोदिया,एम्स के चौथी मंजिल से कूद कर की खुदकुशी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो