Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोशी में नाव पलटने से दो महिला की डूबने से मौत, नाव पर चढ़कर नदी पार करने को लेकर इलाके के लोग मजबूर……

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन
मानसून की आहट होते ही कोशी नदी में नाव पलटने का खेल शुरू हो गया है। इस खेल के करि में आज सहरसा एवं मधुबनी सीमा से सटे सलखुआ थाना के महादेवमठ गांव के समीप कोसी नदी की उपधारा में शनिवार की सुबह नाव डूब जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मृत महिलाएं संतोष शर्मा की पत्नी अनिता देवी(35) और मिथिलेश शर्मा की पुत्री काजल कुमारी(14) है। दोनों सितुआहा पंचायत के महादेवमठ शर्मा टोला वार्ड 11 की निवासी बतायी गयी हैं।

ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र के लोगों को खेती करने व घास काटने के लिए रोजाना नाव पर चढ़कर आर-पार करना पड़ता है। इसी दिनचर्या के क्रम में शनिवार को उपधारा में नाव डूब गई। नाव पर अधिकतर महिलाएं ही सवार थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जर्जर नाव पर करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे।
कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया में लोगों की मुख्य सवारी नाव ही रहती है। इस क्षेत्र के अधिकतर संपन्न लोग खेतीबारी व अन्य कार्यों के लिए नदी व घाट पर सिर्फ निजी नाव रखते हैं जिस पर नाविक नहीं रहता है। जिन्हें जरूरत होती है स्वयं चलाकर पार हो जाते हैं। इस कार्य में कोसी क्षेत्र की महिलाएं व बच्चे एक्सपर्ट होते हैं। शनिवार की घटना भी उसी का परिणाम है। जानकारों के मुताबिक नाव महिला ही चला रही थी। जर्जर नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बीच धार में नाव जाते ही डूब गई। नाव डूबते ही हल्ला होने पर नदी के दोनों किनारे के दर्जनों लोग नदी में कूदकर सभी यात्रियो को जबतक निकालते तबतक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। हालांकि अबतक लापता लोगों की सूचना किसी को नही मिली है। घटना की सूचना पर सलखुआ थाना पुलिस, सीओ, अंचल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गये। समाचार प्रेषण तक पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related posts

Bihar Now

पटना के एक कोचिंग संस्थान के कई ठिकानों पर छापेमारी.. GST टीम ने की रेड ….

Bihar Now

Bihar Now