पटना ; आज छठे चरण के मतदान में मिल रहे फीडबैक से राजद और इंडिया गठबंधन के समर्थकों में भारी उत्साह है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि पहले चरण से हीं बह रहे बदलाव की बयार छठा चरण आते-आते अब आंधी का रुप धारण कर चुकी है।
जिसमें एनडीए के सारे उम्मीदवार औंधे मुंह गिर रहे हैं। ज्यों-ज्यों चरण बीतते जा रहा है बदलाव की गति उसी तेजी से बढ़ते जा रहा है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज जिन आठ क्षेत्रों में मतदान हो रहा है वहां दो से तीन लाख से भी ज्यादा मतों के अन्तर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को बढ़त मिलने की संभावना है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि हार की स्पष्ट झलक भाजपा और एनडीए नेताओं के चेहरे और उनके भाषणों में भी दिखाई दे रहा है। आज माननीय प्रधानमंत्री जी अपने भाषण में जिस भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे उसमें उनकी झल्लाहट और तनाव साफ तौर पर दिखाई दे रहा था ।
अन्यथा प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ व्यक्ति अपने से काफी कम उम्र के नौजवान को जो दो-दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुका है और अभी नेता प्रतिपक्ष के साथ ही राज्य के सबसे बड़े जनाधार वाले दल और गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है , उसे खुलेआम इस तरह से धमकियां नहीं देता।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि एक जून को सातवें और अंतिम चरण में जिन आठ लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां कहीं भी एनडीए लड़ाई में भी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार से शुरू हुए बदलाव की बयार अब समूचे देश में फैल चुकी है और सभी राज्यों में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। और जून के प्रथम सप्ताह में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना निश्चित है।..
