Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार की 8 सीटों पर 6 बजे तक 55.47 % मतदान, 2019 से कुल 3% कम हुआ मतदान…

बिहार में सख्त सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। बिहार में छठे चरण की 8 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। शाम 6 बजे तक बिहार में कुल वोटिंग 55.47 फीसदी हुई है।

वहीं कुल मतदान प्रतिशत 2019 से 3% कम मतदान हुआ है .. चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि 2019 में इन 8 सीटों पर 58.47% मतदान हुआ था, वहीं आज यानी कुल मतदान 55.47% मतदान हुआ है जो 3% कम है पिछली बार से…

वहीं अलग-अलग 8 सीटों की बात करें तो गोपालगंज में 6 बजे तक 46.77%, वैशाली में 56.11%, महाराजगंज में 49.15%, पश्चिमी चंपारण में 55.22%, पूर्वी चंपारण में 55.78%, सीवान में 47.49%, शिवहर में 54.37% और वाल्मिकीनगर में 54.09% वोटिंग हुई।

इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद संजय जायसवाल, जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, वीणा देवी, पूर्व सांसद लवली आनंद, हेना शहाब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहार चौधरी, रितू जायसवाल, विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सहित 86 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वाल्मीकिनगर में 10, पश्चिम चंपारण में 8, पूर्वी चंपारण में 12, शिवहर में 12, वैशाली में 15, गोपालगंज (सु) में 11, सीवान में 13 और महाराजगंज में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सीवान में त्रिकोणीय मुकाबला है जबकि अन्य सात सीटों पर एनडीए एवं इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई।

इस चरण के सभी 14,872 बूथों पर सशस्त्रत्त् बलों की तैनाती की गयी है। करीब 60 हजार अर्धसैनिक बल एवं 18 हजार से अधिक गृहरक्षकों की डयूटी लगायी गयी है।

Related posts

नीतीश सरकार पर PK का तंज, कहा – मैंने तो पहले ही कहा था, जातीय जनगणना राज्यों के अधिकार क्षेत्र में है ही नहीं ….

Bihar Now

सीवान: स्कूल में पढ़ा रहे एक शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

आकाश से गिरी मौत,मौके पर ही 2 लोगों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाज़ुक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो