Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

छपरा हिंसा में बड़ी कार्रवाई… चुनाव आयोग ने सारण एसपी गौरव मंगला को हटाया, कुमार आशीष नए आरक्षी अधीक्षक…

छपरा में 20 मई को मतदान के अगले दिन हुई हिंसा मामले में सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला पर गाज गिरी है। उन्हें कप्तान के पद से हटाकर मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष को सारण कप्तान का प्रभार दिया गया है।

डॉ कुमार आशीष 2012 बैच के आईपीएस हैं। रविवार को गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। वहीं, एसपी गौरव मंगला को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वेअभी पदस्थापन की प्रत्याशा में पुलिस मुख्यालय में रहेंगे। मालूम हो कि सारण में चुनाव के दौरान हिंसक घटना के बाद आयोग ने ये कदम उठाया है। भारत निर्वाचन आयोग के फैसले पर ये कार्रवाई हुई है।

आपको बता दें कल ही इस मामले में कमिश्नर और डीजीआई ने जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपी गई थी। जिसके बाद से वरीय अधिकारियों से लेकर कई अफसरों पर गाज गिरने की चर्चा तेज हो गई थी।

छठे चरण के मतदान के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास बताया कि अभी जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

जांच में घटना के दिन से लेकर इस मामले में की गई कार्रवाई तक का उल्लेख किया गया है। इस दौरान किससे क्या चूक हुई इस पर भी फोकस किया गया है..

आपको बता दें छपरा में 20 मई को मतदान के बाद अगले दिन सुबह हिंसक झड़प में एक आरजेडी समर्थक की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए थे।

सारण लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के एक पोलिंग बूथ पर बार-बार जाने से यह विवाद उठा था। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। हालात तो देखते हुए सारण में दो दिन इंटरनेट भी बैन किया गया था।

Related posts

“I.N.D.I.A के प्रभाव का नतीजा है N.D.A की बैठक, हताश-परेशान और घबराहट में है बीजेपी”

Bihar Now

बिहार में दिखा अमिताभ बच्चन की फिल्म “शराबी” का अंजाम, पोते के जन्म की खुशी में खाली “शराब” की बोतल लेकर डांस कर रहे ‘दादा जी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Bihar Now

भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, बदनाम करने की कोशिश; पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो