Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्णिया से बीमा भारती को RJD ने बनाया उम्मीदवार, पप्पू यादव को तगड़ा झटका…

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच मानो आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो गई है. यहां इंडिया गठबंधन दलों में सीट शेयरिंग नहीं हुआ है लेकिन राजद ने पूर्णिया सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है. इस सीट सेव नेता पप्पू यादव चुनाव लड़ना चाहते थे.

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के पूर्णिया सीट पर राजद ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. पार्टी ने इस सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है. लालू यादव ने उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपा. इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा था और पप्पू यादव ने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी.

बीमा भारती ने 23 मार्च को जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया पर उनका इस्तीफा पत्र वायरल होने के कुछ घंटों बाद उसी दिन देर शाम तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद में शामिल कराया था.

पूर्व राज्य मंत्री बीमा भारती पूर्णिया जिले के रूपौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. पिछले महीने राज्य विधानसभा में जब नीतीश कुमार सरकार ने विश्वास मत मांगा था, तब वह अपनी गैरमौजूदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई थीं

Related posts

बिहार: कुत्ते के निवास प्रमाण-पत्र पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, ‘डॉग बाबू ने भी…’

Bihar Now

बिहार की महिलाओं को नीतीश का तोहफा, मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया पिंक बस को रवाना…

Bihar Now

Breaking : दिनदहाड़े बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो