Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

अबकी बार 400 के पार, बिहार में 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा

मो.अंजुम आलम , जमुई 

जमुई : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखने के लिए मोदी की गारंटी जरूरी है। इसलिए हम सभी को एकजुटता के साथ अबकी बार 400 के पार के संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। साथ ही उन्होंने बिहार में सभी 40 की 40 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतने का दावा किया।

दरअसल चिराग पासवान बुधवार को शहर के द्वारिका विवाह भवन में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बहनोई को मौका देने के पीछे की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जमुई से परिवार का रिश्ता बनाए रखने के लिए जरूरी था कि परिवार के किसी सदस्य को ही यहां की जिम्मेदारी सौंपी जाए। ऐसे में बहन और बहनोई से बेहतर कोई नहीं हो सकता था। उन्हें उम्मीद है कि उनके बहनोई अरुण भारती उनसे बेहतर सांसद साबित होंगे।

साथ ही जमुई को दो-दो सांसद देने का उनके पिता रामविलास पासवान का वायदा भी कायम रहेगा। इस दौरान एनडीए एक घोषित उम्मीदवार अरुण कुमार भारती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने कार्यकाल में जमुई के विकास को जो गति दिया है उसे और तेज करेंगे। वह यहां नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर सेवा करने आए हैं। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए अरुण भारती की जीत सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने की अपील एनडीए कार्यकर्ताओं से की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जनता दल यू के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, ललन मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भाड़ी मात्रा में गांजा जप्त, तस्करी करने वाला मुखिया फरार,मामला दर्ज

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

सावन की पहली सोमवारी आज, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,जलाभिषेक करने पहुंच‌‌‌ रहे श्रद्धालु….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो