Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

सीवान में जहरीली शराब से 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर…शराबबंदी के बावजूद शराब से हो रही मौत ?…

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थिति में 2 व्यक्ति की मौत हो गयी है। वहीं 12 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि उसने शराब पिया था। परेशानी पूछे जाने पर बताया कि मुंह सुख रहा है।

वही तबीयत बिगड़ने के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना सीवान के नवीगंज थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है। एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से इलाके के लोग भी सकते में हैं। मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Related posts

Bihar Now

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने दी प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं…

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर मंत्री संजय झा का बड़ा बयान… रेवेन्यू के मामले में देश का नंबर वन एयरपोर्ट होने के बावजूद सुविधा नदारद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो