Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पेड़ से लटके एक युवक की शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका ?…

बेगूसराय में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक युवक के शव को पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ देखा । घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौक के समीप की है । मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर निवासी घूरन सहनी के पुत्र रामचंद्र सहनी के रूप में की गई है ।

प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने अन्यत्र हत्या कर फिर शब को पेड़ से लटका दिया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है । गौरतलब है कि आज जब सवेरे लोग घरों से निकले और आ जा रहे थे इसी दौरान राहगीरों ने पंचमुखी चौक के समीप मुसहरी बगीचे में एक युवक के शव को लटकते हुए देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों से उक्त युवक की हत्या की गई है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार को आदेश, ‘सार्वजनिक डोमेन में रखें जाति सर्वेक्षण डेटा का ब्रेकअप…’

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने 214 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, 17 परियोजनाओं का किया शिलान्यास…

Bihar Now

बैकफुट पर आए केके पाठक, स्कूल के समय को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Bihar Now