Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बड़ी खबर: जमात में भाग लेने सुपौल आए 5 दिल्ली के और एक मोतिहारी के मौलवी को किया गया आइसोलेट, जांच शुरू…

सुपौल: सदर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द मदरसे में आज दिल्ली के रहने वाले पांच और मोतिहारी के एक मौलवियों को मदरसे में ही आइसोलेट किया गया है ।दिल्ली के रहने वाले मौलवी जमात में भाग लेने दिल्ली से चलकर 4 मार्च को सुपौल आए थे।

पीपरा खुर्द मदरसे में कुल 14 लोग कल देर रात तक मौजूद थे । जिसमें से दरभंगा और मधुबनी के रहने वाले 7 लोग आज बिना किसी जांच के ही दरभंगा निकल गए। दरअसल सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि सुपौल के एक मदरसे में कुछ मुस्लिम धर्म के प्रचारक लंबे समय से ठहरे हुए हैं जिसके बाद सदर पुलिस ने पीपरा खुर्द मदरसा पहुंचकर जब जांच की तो वहां दिल्ली के रहने वाले छः मौलवी मौजूद थे।

जो 4 मार्च को कुल 14 लोगों की जमात के साथ सुपौल आये थे और जामा मस्जिद में कुछ दिन बिताने के बाद ये सभी 4 मार्च से पिपरा खुर्द मदरसे को अपना आशियाना बनाकर रहने लगे । लेकिन इस बीच लॉक डाउन हो जाने की वजह से ये लोग मदरसे में ही फंसे रहे…

। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ कर स्थानीय चौकीदार की निगरानी में इन्हें मदरसे में ही रख दिया है इसके बाद इनकी जांच कराई जाएगी।यहां मौजूद लोगों में नई दिल्ली के मो हंस,मो अंसार,लियाकत अली,मो अनस और मो नसीम के नाम शामिल है वही एक मोतिहारी के रहने वाले भी है।

प्रभास चंद्रा, बिहार नाउ, सुपौल

 

Related posts

दिनदहाड़े एक स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस ..

Bihar Now

बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित…

Bihar Now

शेखपुरा पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

Bihar Now