Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive: लॉक डाउन के दौरान बेखौफ अपराधी… पुलिस लाइन में घुसकर एक सिपाही को मारी गोली, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

स्टेडियम से पुलिस लाइन खाना- खाने जा रहे प्रशिक्षु सिपाही संतोष को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली…

सहरसा – जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम से पुलिस लाइन खाना- खाने जा रहे प्रशिक्षु सिपाही संतोष को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

फिलवक्त घायल सिपाही का इलाज शहर के गाँधी पथ स्थित निजी नर्सिंग होम सूर्या हॉस्पिटल में जारी है। जख्मी सिपाही ने बताया कि अपराधी उजले रंग की चार पहिया वाहन से थे। सूत्रों के मुताबिक अपराधी जेल गेट पर खाना पहुंचाने आया था।

जेल गेट पर मौजूद सिपाही द्वारा बैरियर पर कोरोना लॉक डाउन के दौरान भोजन देने से मना करने पर स्टेडियम से आ रहे सिपाही पर गोली चला दी। लॉक डाउन के दौरान दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों के अंदर दहशत व्याप्त है…

हालांकि इस मामले में डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने इस घटना की मुख्य वजह घरेलू विवाद करार दिया है… फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

सबसे बड़ा सवाल कि सुनसान सड़क रहने के बावजूद अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दिया ?

2. पुलिस लाइन में घुसकर गोली मारना क्या सहरसा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा नहीं करता है ?

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ,सहरसा

 

Related posts

इस मौत का जिम्मेदार कौन ?… जवाब दीजिए स्वास्थ्य मंत्री जी !…

Bihar Now

Live Pokies Free Games

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी, हथियार के बल पर लाखों की लूट, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम की मैराथन बैठक के बावजूद बेलगाम अपराधी !..

Bihar Now