Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में C वोटर के सर्वे में नीतीश को झटका, लालू के लाल के हक में दिखी प्रदेश की जनता

बिहार में मौसम में बदलाव के साथ ही सियासी तपीश बढ़ गई है। राज्य की राजनीति पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। इसी बीच सीएम फेस को लेकर एक चौंकाने वाला सर्वे आया है। बिहार की जनता अब किसी युवा नेता को सीएम देखना चाहती है।

देश में चुनावी सर्वे करने वाले ‘सी वोटर’ ने बिहार के अगले सीएम के लिए जनता की राय जानने के लिए एक सर्वे किया है। बिहार में सीएम फेस को लेकर हुए इस सर्वे ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है। बिहार में मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव पहले नंबर पर आए हैं। वहीं प्रशांत किशोर भी सीएम के लिए कई लोगों की पसंद हैं।ताजा सर्वे में वो नंबर दो पर आ गए हैं और सिर्फ नंबर दो पर ही नहीं, बल्कि सीएम नीतीश कुमार से आगे निकल गए हैं। बिहार में सीएम नीतीश कुमार का चेहरा ‘सुशासन बाबू’ के तौर पर जाना जाता है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और नीतीश कुमार के फेस पर बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी है। लेकिन, सर्वे की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है।

‘सी वोटर’ के ताजा सर्वे के मुताबिक, बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में तेजस्वी यादव सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 36 फीसदी वोटों के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर नीतीश कुमार नहीं बल्कि जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर हैं। 17 फीसदी लोग उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं, ‘सुशासन बाबू’ यानी सीएम नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर आ गए हैं। नीतीश कुमार को 15 फीसदी वोट मिले हैं, उनके ग्राफ में तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 13 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं और चिराग पासवान छह फीसदी वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Related posts

दरभंगा में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे की स्थिति नाजुक… रेलवे क्रॉसिंग करने के दौरान हुआ हादसा ….

Bihar Now

Big Breaking : बैंक की गाड़ी से दिनदहाड़े लूट, गार्ड को गोली मारकर हुई लूट, गार्ड की हालत गंभीर…

Bihar Now

जेडीयू के नीतीश संवाद यात्रा के दौरान संजय झा का विपक्ष पर सियासी हमला, फरक्का संधि के मुद्दे पर घेरा …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो