Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या…

बेगूसराय में शनिवार की देर शाम हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर वार्ड संख्या-9 की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर छर्रापट्टी निवासी उमेश यादव के पुत्री लूसी कुमारी की शादी गोविंदपुर वार्ड 9 निवासी संजय यादव के भतीजा ललन यादव के साथ से हुई थी।

इस दौरान संजय यादव के परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां बराबर श्रीनगर छर्रापट्टी आती थीं और नीलू भी बराबर अपनी बहन लूसी के घर गोविंदपुर जाती थी। इसी दौरान लूसी के देवर हिमांशु से नजदीकी जान पहचान हो गई।
जिसमें कुछ दिन पहले नीलू की शादी हिमांशु यादव के साथ हुई थी। लेकिन वह लोग लड़की को रखना नहीं चाहता था। उसी के परिवार में किसी अन्य की शादी होनी थी।

इसकी जानकारी मिलने के बाद आज उमेश यादव अपने पुत्र राजेश कुमार एवं पुत्री नीलू के साथ गोविंदपुर पहुंच गए और घर में रखने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई । तभी तीनों को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। एसपी मनीष भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Related posts

रहम की भीख मांगते रहे लोग, बेरहमी से परिजन को पिटता रहा गार्ड, हुई मौत… AIIMS के गार्ड की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल…

Bihar Now

बक्सर में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की मौत, अस्पताल में हड़कंप… PHC के प्रभारी थे डॉक्टर…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूटी गई वैन सहित 7 अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो