Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी में ATM काट कर लाखो की चोरी, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

अजय धारी सिंह, मधुबनी 

मधुबनी : आमूमन अभी तक चोर पुलिस से दूर ही रहते, लेकिन मधुबनी में चोरों ने एसपी कोटि के समित ही एक एटीम से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना मधुबनी एसपी के निवास के नजदीक नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक की है।

चोरों ने सीबीआई और आइसीआइसीआइ बैंक के एटीम के सीसीटीवी कैमरा पर पहले काला पेंट स्प्रे किया और कैमरे को नाकाम कर घटना को अंजाम दिया।

डीएसपी सदर राजीव कुमार के मुताबिक आइसीआइसीआइ बैंक के एटीम से सुबह के करीब 3 बजे एम्बुलेंस में चार की संख्या में आए अपराधियों ने पैसे चुरा लिए। घटना की छानबीन की जा रही है, वहीं घटना वाली एटीम में करीब 6 से 7 लाख रुपए जमा किए गए थे लेकिन चोरों ने कितने पैसे लूटे ये बैंक से पता किया जा रहा है।

शनिवार और रविवार के बीच रात को मधुबनी एसपी सुशील कुमार के निवास के नजदीक नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम से 4 की संख्या में अपराधी एंबुलेंस से सवार होकर आए और एटीएम तोड़कर लाखों रूपए लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक घटना रात 3 बजे से 4 बजे के बीच घटी। वहीं घटना को एम्बुलेंस से आए चार से पांच अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना पाते ही नगर थाना इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचते ही उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस एटीम और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

वहीं एटीम से लूट की घटना की समीक्षा करने के लिए सदर डीएसपी राजीव कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। सदर डीएसपी राजीव कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली चौक स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम को काटकर अपराधियों ने पैसे की लूट कर ली है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात के करीब 3 बजे चार की संख्या में एम्बुलेंस से आए अपराधियों ने एटीम को काटकर उसमें रखा पैसा को लूट लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए फॉरेंसिक और अन्य सभी तकनीकी संसाधनों की मदद ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी आरम्भ कर दी गई है।

आपको बता दें कि घटना वाली आइसीआइसीआइ बैंक का एटीएम मधुबनी एसपी के निवास से 500 मीटर से भी कम दूरी पर है। एसपी सुशील कुमार ने नगर थाना आकर घटना की समीक्षा भी की। बरहाल जो भी हो जिले के पुलिस कप्तान के आवास के समीप हुई एटीम से चोरी से शहर में सनसनी फैल गई है। ऐसी घटना अपराधियों के बढ़े हौसले को दिखाता है। अब देखना होगा कि कैसे पुलिस और प्रशासन अपराधियों के ऐसी आपराधिक मनसूबों पर अंकुश लगा पाती है।

 

 

Related posts

BJP विधायक के बिगड़े बोल…कहा – मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना सबसे बड़ा झूठा बात है…

Bihar Now

आजादी के पहले की कांग्रेस किसी परिवार या व्यक्ति विशेष की नहीं थी पार्टी, राहुल गांधी बहुत बड़े नेता, हमारे सुझाव की उन्हें कोई जरूरत नहीं: प्रशांत किशोर…

Bihar Now

अवैध संबंध के आरोप में पति ने पत्नी को सर मुंडा पूरे गाँव में घुमाया, SSP ने दिया कार्रवाई का आदेश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो