Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुजफ्फरपुर में शादी होने से पहले युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना आरोपी युवक को महंगा पड़ा. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था ,वही प्रेमी प्रेमिका के मिलने का एक तीसरे युवक ने चुपके से वीडियो बनाया था. अब युवती के शादी ठीक हो गई थी लेकिन भूचाल तब आ गया जब युवती के शादी के ठीक पहले आरोपी युवक द्वारा उस युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया .

वही युवती के वीडियो वायरल होने के बाद युवती के परिजनों ने दो युवकों पर करजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई . मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सरैया कुमार ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए करजा थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद मामले में करजा थाना प्रभारी ने आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.

वही सूत्रों की माने तो आरोपी युवक और युवती के बीच पहले काफी नजदीकियां हुआ करती थी इस बीच दोनों के मिलने का एक तीसरे युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया वही जब मामले की सुचना जैसे ही युवती के परिजनों को लगी परिजनों ने युवती की शादी कही और तय कर दिया जिससे नाराज होकर आरोपी युवक ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था मामले को लेकर युवती के परिजनों के द्वारा करजा थाना की पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ था मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया है जिससे पूछताछ कर आगे कि कारवाई की जा रही है.

Related posts

Online Casino Mobile Au

Bihar Now

नीतीश सरकार के साथ, NDA की बैठक का बहिष्कार…नीतीश से नजदीकी, NDA से नाराजगी…यूपी के बहाने बिहार में निशाने,मुकेश सहनी के बयान के क्या मायने ?…

Bihar Now

Big Breaking : लालू यादव का बड़ा दावा, उपचुनाव के बाद मचेगी भगदड़, बिहार में हम बनाएंगे सरकार… तेजस्वी यादव ने उखाड़ कर फेंक दिया और हम करेंगे विसर्जन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो