Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मिथिला विभूति सम्मान से नवाजे जाएंगे मंत्री संजय झा, मंत्री आलोक रंजन झा, विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से होंगे सम्मानित..

बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं कला-संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा के साथ विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर एवं लनामिवि के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को मिथिला विभूति सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 26 मार्च को पूर्वाह्न वेला में नौ बजे से एमएलएसएम कॉलेज के सभागार में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा।

जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि मंत्री पद की शपथ मातृभाषा मैथिली में लेकर मिथिला के गौरवशाली भाषिक-सांस्कृतिक परम्परा को सम्मान दिए जाने के लिए दिया जाएगा। जबकि इस समारोह में उनके अतिरिक्त राज्यपाल द्वारा मनोनीत विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर का भी उनके द्वारा सदन की सदस्यता मैथिली में ग्रहण करने एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा विद्यापति चेयर के क्रियान्वयन सहित मिथिला के विभूतियों की प्रतिमा पर छतरी निर्माण कर आम मैथिल के दिलो-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ने के लिए मिथिला विभूति सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित होंगे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुःख, कहा – राज्य सरकार कर रही सहयोग…

Bihar Now

“योग भारत की प्राचीन परंपरा रही है जो सम्पूर्ण विश्व को भारत की एक महत्वपूर्ण देन”…

Bihar Now

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिली RJD की टीम : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कर दी मांग, EC को सौंपा 20 सूत्री ज्ञापन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो