Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रफ़्तार का कहर !… हादसे में बिहार के 7 लोगों की मौत, 2 घायल… प्रयागराज से लौटने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम…

यूपी : जौनपुर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट संस्थान के पास आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर शनिवार देर रात लगभग ढाई बजे रात में ट्रक और टवेरा कार के भीषण टक्कर में कार सवार 7 यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल है जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराने के बाद उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्ती की कर की परखचे उड़ गए के चिख पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगो को मृत्यु घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ सेवन सीटर कार से अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूसी जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार केराकत प्रसाद तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार पर आस पास के ग्रामीण पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर गये और रेस्क्यू कार्य करने में जुट गए।

मृतकों में अनिश पुत्र गजाधर शर्मा 35 वर्ष तथा गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा 60 वर्ष तथा जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप शर्मा 55 वर्ष, गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा 18 वर्ष तथा श्रीमती सोनम पत्नी बजरंग शर्मा 32 वर्ष श्रीमती रिंकू पत्नी पवन शर्मा 33 वर्ष निवासीगढ़ रीगा थाना रीगा जिला सीतामढ़ी बिहार शामिल हैं।

घायलों में मीना शर्मा पत्नी गजाधर शर्मा 48 वर्ष जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा 24 वर्ष तथा युग शर्मा पुत्र बजरंग शर्मा 7 वर्ष वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में रविवार सुबह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के पास रात लगभग 2:30 बजे बिहार सीतामढ़ी के रहने वाले लोग इलाहाबाद जा रहे थे कि ट्रक से जोरदार टक्कर हुई गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे जिसमें चार पुरुष दो महिला की मौके पर मौत हो गई है जबकि तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया है

जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है ट्रक कब्जे में ले ली गई है मौके से ड्राइवर और खलासी फरार हैं अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।

वहीं इस घटना के बाद सीतामढ़ी के रीगा गांव में मातम पसरा हुआ है … माहौल पूरी तरह गमगीन है….

Related posts

पति के प्यार और त्याग से सजी यश कुमार की फिल्म “कभी अलविदा ना कहना” का ट्रेलर आउट, जल्द रिलीज होगी फिल्म…

Bihar Now

अगवा कर नक्सलियों ने एक पुजारी की कर दी हत्या,फोन कर शव की जगह की थी जानकारी, पुलिस ने शव को किया बरामद…

Bihar Now

भागलपुर में अगलगी का खौफनाक मंजर, तकरीबन 400 घर जलकर खाक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो