Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मधेपुरा में स्कूल की छत गिरने से एक की मौत, 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल… भवन रिपेयरिंग का चल रहा था काम…

राजीव रंजन,मधेपुरा

मधेपुरा के मुरलीगंज में स्कूल के जर्जर भवन तोड़ने के दौरान छत गिरने से एक की मौत,तीन मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को तत्काल बेहतर इलाज हेतु भेजा गया सदर अस्पताल मधेपुरा। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा सदर अस्पताल मधेपुरा।

दरअसल मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 रहिका टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन तोड़ने का कार्य चल रहा था इस दौरान चार मजदूर छत पर चढ़ कर काम कर रहा था लेकिन अचानक छत गिर गया जिसमे चार मजदूर दब गए इस मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई वहीं तीन मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए, सभी घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है..

बहरहाल मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 30 वर्षीय मृतक ललन मंडल की पहचान नगर पंचायत के जयरामपुर वार्ड संख्या 10 निवासी सुदेश मंडल के पुत्र के रूप में हुई है। वहीं फिलहाल घटना के बाद भवन तोड़वाने का टेंडर लेने वाले व्यक्ति फरार हैं इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस गहन अनुसंधान कर रही है। जांच के बाद हीं हो पाएगा कोई खुलासा..

Related posts

BPSC का बड़ा बयान, नहीं रद्द होगा परीक्षा… 300-400 छात्रों के लिए नहीं रद्द करेंगे…

Bihar Now

MLC के लिए नीतीश कुमार ने चौथी बार भरा नामांकन, मौके पर तमाम NDA नेता रहे मौजूद…

Bihar Now

कोरोना के विरुद्ध जंग में ओडिशा का किट विश्वविद्यालय मोर्चे पर सबसे आगे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो