Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने नाव हादसे में सर्च ऑपरेशन के लिए दिए अहम निर्देश… हादसे में 4 लोग अभी भी लापता,13 निकले सुरक्षित, रेस्क्यू जारी…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बाढ़ में उमानाथ घाट पर नाव दुर्घटना में 04 लापता लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सभी लापता लोग नालंदा जिले के अस्थावां प्रखण्ड के मालती गांव के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि एन०डी०आर०एफ० और एस०बी०आर०एफ० की सहायता से लापता 04 लोगों की खोजबीन हेतु सघन सर्च अभियान जारी रखा जाय…

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 4 लोग लापता हो गए हैं। नाव में कुल 17 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। 13 लोगों को बचा लिया गया। शेष की तलाश जारी है…

मिल रही जानकारी के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु बड़ी तादाद में गंगा स्नान करने के लिए यहां जुटे थे. गंगा के दोनों तरफ श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ था. गंगा में कई नावें भी चल रही थीं और लोग इसपार से उसपार आ-जा रहे थे. इसी दौरान एक नाव अनियंत्रित हो गयी और बीच गंगा में डूब गयी. उमानाथ घाट के पास इस हादसे की सूचना है.

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि नाव पर करीब 25 लोग चढ़े हुए थे. बीच धार में जाकर नाव पलट गयी. इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान भी बचायी. जानकारी मिली है कि कई लोग गंगा में डूबकर लापता हो गये हैं. ..

हालांकि घटनास्थल पर पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक सहित तमाम अधिकारी मौजूद हैं और लापता 4 लोगों की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान पर नजर बनाए हुए हैं ताकि तमाम लापता लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके…

Related posts

बालासोर रेल हादसे की CBI जांच शुरू, मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के अधिकारी…

Bihar Now

JDU और RJD का मेल “तेल और पानी” जैसा.. दोनों कभी एक नहीं हो सकते’… गृहमंत्री अमित शाह का जबरदस्त हमला…

Bihar Now

बिहार विधान परिषद में नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ … सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने दिलाई शपथ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो