Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

“लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने का समर्थन के साथ सरकार से अपील… जरुरतमंदों को अनाज सुनिश्चित करें नीतीश कुमार”…

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर जारी लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाने का समर्थन करते हुए मांग की है कि बिहार में रोज कमाने खाने वाले गरीबों खासकर मजदूरों, रिक्शा-ठेला वालों,सड़क किनारे छोटी मोटी व्यवसाय करने वालों तथा “मंदिरों के पुजारियों विशेषकर पूजा-पाठ कर जीवन यापन करनेवाले गरीब पंडितों” को भी 3 महीने का राशन तथा समुचित पैसा सरकार मुहैया कराए।

उन्होंने कहा कि अन्य जरूरत मंदों की तरह गरीब पंडितों -पुजारियों की भी हालत अत्यंत खराब हो गयी है लॉक डाउन के कारण क्योंकि रोज मंदिरों तथा अन्य पूजा पाठ के माध्यम से जीवन यापन करने वाले पंडितों को कहीं से भी मदद नही मिल पा रही है तथा उनके समक्ष भी अन्य गरीबों तथा अभावग्रस्त श्रेणी के लोगों की तरह ही भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गयी है।
बिहार सरकार को उदारतापूर्वक गरीबों की मदद करनी चाहिए तथा ऐसी व्यवस्था बने की कोई भूखा- प्यासा ना रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना महामारी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सरकार के कदमों के साथ है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का निर्देश है कि इस लड़ाई में अपना हर संभव योगदान दे और लॉक डाउन का पालन करें।पार्टी पुनः अपनी इस मांग को दुहराती है कि डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए और कोरोना से निपटने में आमलोग लॉक डाउन का पालन करें तथा डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासन का सहयोग करें।

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार नाउ

 

Related posts

सुबह सुबह नीतीश सरकार पर तेजस्वी का जोरदार हमला, कहा – सवाल पूछो, तो सीधा पटना से पट्टाया और रांची से कराची पहुंच जाते हैं सुशील मोदी…

Bihar Now

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक से लूट, हथियार के बल पर लाखों की लूट, स्थानीय लोगों से सामना होने के बाद आराम से फायरिंग करते पैदल फरार हुए अपराधी…

Bihar Now