Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार व फिल्ममेकर अविनाश दास को अहमदाबाद पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, गृहमंत्री की तस्वीर शेयर करने से जुड़ा है मामला….

गुजरात की अहमदाबाद पुलिस की डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच ने फिल्ममेकर अविनाश दास को मुंबई की मड आइलैंड से हिरासत में लिया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अविनाश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो ईडी की ओर से गिरफ्तार की गईं झारखंड की आईएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ नज़र आ रहे थे. इस मामले में अहमदाबाद सिटी में अविनाश दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

13 मई को अहमदाबाद डीसीबी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में अविनाश दास पर तिरंगा पहने एक महिला की मॉर्फ तस्वीर शेयर कर राष्ट्र ध्वज के अपमान का भी आरोप लगाया गया है. एफआईआर के मुताबिक ये तस्वीर फेसबुक पर शेयर की गई थी. अविनाश दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 469 (जालसाजी), धारा 67 (आईटी एक्ट) और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं.

 

अविनाश दास को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा है.आपको बता दें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अविनाश दास ने हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. गौरतलब है कि 46 साल के अविनाश दास ने साल 2017 में आई स्वरा भास्कर स्टारर फिल्म अनारकली ऑफ आरा और ज़ी5 ओरिजिनल फिल्म रात बाकी है का निर्देशन किया है.

Related posts

Dy.SP के सस्पेंशन पर बोले मंत्री अशोक चौधरी, नीतीश कुमार ने दिए गुड गवर्नेंस का मैसेज…RJD नेता ने कसा तंज…

Bihar Now

Breaking : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली …

Bihar Now

एक छात्र की गला रेतकर हत्या, शव को खेत में फेंका, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो