Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय : जिफी-माया ई क्लिनिक सेंटर का हुआ उद्घाटन, ई क्लिनिक से मरीजों को मिलेगी सलाह…

बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी ई क्लिनिक के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की अब सलाह मिलेगी। बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड में पुरानी दुर्गा स्थान रायबरेली रोड के दुर्गा क्लिनिक में जिफी माया ई क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन एसडीओ बखरी अशोक कुमार, एसडीपीओ चंदन कुमार, आरएन झा प्रोफेसर डॉ रविंद्र राकेश, नीरज नवीन मोहम्मद फारुख ने किया। कार्यक्रम का संचालन कौशल किशोर क्रांति ने किया।

कुछ दिन पूर्व बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पटना में ई क्लिनिक योजना की लॉन्चिंग की थी जिसमें उन्होंने बिहार में पहले फेज में 100 क्लिनिक खोलने की योजना की बात बताई थी। जिसकी शुरुआत बेगूसराय जिले में पहली बार बखरी में दुर्गा क्लिनिक जिफी माया ई क्लिनीक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर रमन कुमार झा ने कहा कि अब सुदूर देहात के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा उन्होंने कहा कि बखरी में ही लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की ऑनलाइन सलाह से लोगों का समुचित इलाज होगा।

इस अवसर पर पार्षद नीरज नवीन ने कहा कि डॉ रमन की प्रयास सराहनीय है उन्होंने कहा कि बखरी अनुमंडल में लोगों को स्वास्थ्य के लिए लोगों को डॉक्टर रमन झा ने लोगों के बीच जो जागरूकता फैलाई है वह सराहनीय है।

इस अवसर पर पटना से आए जिफी माया के जनरल मैनेजर सुशील रंजन ने बताया कि जिफ्फी माया हेल्थ केयर संस्था के द्वारा हजारों किलोमीटर दूर बैठे डॉक्टर मरीज के हृदय की धड़कन, बीपी, शुगर, ऑक्सीजन स्तर सुन और देख सकेंगे वहीं से उनको सलाह भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे इलाज के लिए लोगों को बड़े शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिफी हेल्थ केयर के सीईओ कैप्टन इंद्र कुमार ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। जिफ्फी हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व मधुबनी जिले के रहिकपुर निवासी कैप्टन इंद्र कुमार ने कहा कि मामूली डायरिया की वजह से मेरा एक चचेरा भाई गुजर गया। तब से मैं बिहार के स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी के लिए कुछ करना चाह रहा था। बिहार में 28 हजार लोगों पर एक डॉक्टर है, जबकि देश स्तर पर देखा जाए तो 11 हजार की आबादी पर एक डॉक्टर है। ई-क्लीनिक व हेल्थ कियोस्क से यह अनुपात सुधारेगा। इस स्टार्टअप का उद्देश्य प्रभावी डिजिटल हेल्थकेयर प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना है। जिफ्फीहेल्थ अटल इनोवेशन में इनक्यूबेटेड है।

इस कार्यक्रम में डॉ सुमन कुमार झा, रविंद्र राकेश, मनोहर केसरी, सिद्धेश आर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

RJD के कार्यकर्ताओं ने अपनाया रौद्र रुप, पैरों से रौंद कर फोड़ डाला “लालटेन ” व फूंक दिए बैनर व पोस्टर…

Bihar Now

मोदी मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण पर जोर… मल्लाह, भूमिहार की बढ़ी अहमियत, राजपूत और कुशवाहा हुए बाहर…

Bihar Now

Big Breaking : दरभंगा के स्कूल के गेट में दौड़ा करंट, एक छात्रा की मौके पर ही मौत, 9 की हालत गंभीर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो