Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विदेश यात्रा से लौटे गांवों में सर्वेक्षण कार्य शुरू…स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदान की जाएगी पूर्ण सुरक्षा किट – DM…

दरभंगा. 17 जनवरी. जिला में सरकार के निदेशानुसार विदेश यात्रा से लौटे व्यक्तियों एवं उस गांव/ मोहल्ले में रहने वाले अन्य सभी लोगों की स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. यह जांच आज से शुरू की गई है. इसमें स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम को शामिल किया गया है. इसे लेकर डीएम डॉ त्यागराजन ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सर्वेक्षण टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाये. ताकि सर्वेक्षण का कार्य सुगमता पूर्वक सम्पन्न हो सके. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कहा गया है कि सर्वेक्षण टीम को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुलाकर पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाये. उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराया जाये. ताकि स्वास्थ्य जांच के क्रम में उन्हें संक्रमण का कोई खतरा न रहे. उन्होंने यह भी कहा कि सर्वेक्षण कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जाये. उन्हें कार्यक्रम की पूर्ब में सूचना दे दी जाये.

जांच से डरे नहीं:

डीएम ने जिलावासियों से जांच कार्य में सहयोग करने की अपील की है. कहा है कि यह सबके उनके हित में होगा. सर्वेक्षण में अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जायेगे तो उनकी क्लिनिकल जांच कराकर उसकी उचित चिकित्सा की जायेगी. इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रामक बीमारी है. यह बहुत तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इसलिए अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण है तो उनकी जांच की जानी आवश्यक है. इसमें हर किसी को सहयोग करने की जरूरत है, तभी कोरोना महामारी से ग्रसित होने से हमसब बच सकेगे. बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ संजीव सिन्हा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, डीआई ओ डॉ ए.के.मिश्रा, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार, सभी बीडीओ, सभी एमओआईसी, डीएचएम विशाल सिंह आदि उपस्थित थे.

Related posts

Au Paypal Slots

Bihar Now

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, मौके पर पहुंची पुलिस को बनाया बंधक…

Bihar Now

NEET परीक्षा की काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से मांगा जवाब…

Bihar Now