Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बैंक लूट कांड का उद्भेदन, पुलिस ने हथियार सहित आरोपी को दबोचा..

बेगूसराय में आईडीबीआई शाखा में बैंक लूट कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आईडीबीआई बैंक शाखा में 16 दिसंबर की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर 6 लाख 65 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में समस्तीपुर जिले से चंदन पासवान, युवराज सोनी माइकल सोनी , विवेक कुमार और बेगूसराय के पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्तौल, एक कारतूस, दो खोखा, घटना में प्रयोग किया हुआ 3 बाईक, 4 मोबाइल और ₹19000 रूपय बरामद किया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को बैंक में लूट की घटना हुई थी इस लूट कांड का खुलासा के लिए सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिले से चार और बेगूसराय के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है, पुलिस उसके अपराधिक इतिहास का पता कर रही है।

इस बैंक लूट कांड में 10 बदमाश शामिल थे, 5 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है शेष 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, बाकी बचे बदमाशों में से अधिकतर समस्तीपुर जिले के ही रहने वाले हैं । बेगूसराय में हाल के दिनों में बैंक लूट या स्वर्ण आभूषण दुकान लूट में समस्तीपुर जिले के ही बदमाश शामिल थे।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
य

Related posts

दरभंगा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही !… सॉइनस का ऑपरेशन कराने पहुंची एक महिला गंवा बैठी आंख की रोशनी …

Bihar Now

मांझी से मिलने पहुंचे माले विधायक, फ्लोर टेस्ट से पहले पाला बदलेंगे मांझी ?…

Bihar Now

अनियंत्रित बस की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत, चालक फरार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो