Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेलगाम अपराधी !… बैंक से हथियार के बल पर 15 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस…

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेतिया में इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 15 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लौरिया शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हथियार के बल पर अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है

। लौरिया थाना से एकदम सटे इलाके में लूट की यह घटना हुई है। जहां दिन के 12 बजे पांच हथियारबंद अपराधी पिस्टल के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में घुस गये और बैंक कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 15 लाख रुपये लूट लिये।लूटकांड की तस्वीर बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। बैंक के मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लौरिया थाना की पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

Related posts

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, आज से बजट पर होगी चर्चा, पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेगी सरकार…

Bihar Now

रोहतास : सोन पुल के पिलर में 24 घंटे से फंसा मासूम, पिलर नंबर एक के बीचों-बीच फंसा बच्चा… रेस्क्यू जारी

Bihar Now

Big Breaking: बेगूसराय में फिर से लागू हुआ लॉक डाउन,6 दिनों के लिए लॉक डाउन… ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो