Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

विपक्षी एकता की बैठक के बाद दिल्ली दौरे पर तेजस्वी यादव, कहा – ऐतिहासिक हुई बैठक, नाराज नहीं हैं केजरीवाल…

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव अब दिल्ली चले गए हैं..इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। बिहार की धरती पर बड़े बड़े लोगों ने बड़े बड़े आंदोलन किए हैं। इसके आलावा केजरीवाल की नराजगी पर उन्होंने कहा कि, कहीं कोई नाराजगी नहीं है..

दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को किसी कार्य को लेकर विदेश दौरा करना है। इस लिहाजा वो दिल्ली रवाना हुए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव से बीते कल हुए विपक्षी एकता की मीटिंग को लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने कहा कि – कल ऐतिहासिक बैठक हुई है। बिहार की धरती ज्ञान की धरती है, यह धरती लोकतंत्र की जननी है और यहां से शुरू हुए बड़े-बड़े आंदोलन के जरिए बहुत बड़े परिवर्तन हुआ हो। यहां से ही इमरजेंसी के खिलाफ जेपी ने जो मूवमेंट किया था उससे बड़ा असर हुआ था..

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, पटना में इतनी बड़ी बैठक हुई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्ष के सभी बड़े नेता एकमत हो करके भाजपा के खिलाफ आने की बात कही है। यहां कोई भी अपने हित की बात नहीं कर रहा है बल्कि जनता की मांग पर हमलोग एकजुट हुए हैं। अब देश की जनता मोदी जी पर बात नहीं करना चाहती है। लेकिन इस बार का लोकसभा का चुनाव जनता का चुनाव है। यह कोई विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। इस बार देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा…

Related posts

कल होगा दरभंगा महोत्सव का शुभारंभ, शहर में निकलेगी पाग शोभायात्रा…

Bihar Now

कोरोना जांच के मामले में हवा हवाई साबित हुए सीएम नीतीश कुमार के दावे,अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में हो रहा सबसे कम कोरोना जांच – प्रेम चंद्र मिश्रा…

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक में मांझी को न्योता नहीं… राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले- मीटिंग में बुलाएं तो ठीक, नहीं तो कोई बात नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो