Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधेपुरा बीएन मंडल विश्वविद्यालय में चलती है शराब और शबाब की पार्टी, शाम ढलते हीं जमकर छलकता है जाम,सवालों के कटघरे में है विश्वविद्यालय, कुलसचिव ने दिया जांच कर कार्रवाई का भरोसा।

रिपोर्टर-राजीव रंजन।

मधेपुरा : शिक्षा के मंदिर में शाम ढलते हीं छलकता है जाम,जमकर होती शराब और शबाब सवालों के कटघरे में बीएनएमयू के अधिकारी।

दरअसल शराबबंदी वाले बिहार के मधेपुरा स्थित बीएन मंडल विश्वविद्यालय कैंपस में शराब पार्टी का मामला सामने आया है। बता दें कि विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी के पास भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, ग्लास और चखना में प्रयोग किए गए सामग्री देखने को मिला है।

जिसे देखकर यही प्रतीत होता है कि यहां शराबबंदी का कोई असर हीं नहीं है और जमकर जाम पर जाम छलकाया जाता है। हालांकि बीएनएमयु कैंपस में शराब छलकना कोई नई बात नहीं है।

बीते कुछ माह भी पूर्व भी यहाँ शराब की खेप के साथ उत्पाद विभाग शराब कारोबारी विश्वविद्यालय कर्मचारी पुत्र को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद यहाँ सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया गया था और पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये। लेकिन आखिर कार शराब के शौकीन मानने को तैयार कहाँ है।

हालांकि शिक्षा के मन्दिर को दूषित करने वाले अधिकारी या कर्मचारी पर विवि प्रशासन क्या एक्शन लेती है यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन विवि कैंपस में शराब पार्टी होने की जानकारी मिलते ही छात्र संघटनों ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कुछ पदाधिकारी और कर्मचारी शराब और शबाब की पार्टी करते हैं,उसी की निशानी है यह खाली बोतले हैं।

उन्होंने कुलपति से मांग किया है कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि शिक्षा के मंदिर इस विश्वविद्यालय में इस तरह का कार्य क्षमा योग्य नहीं है। वहीं इस मामले में कुलसचिव विपिन कुमार राय ने बताया कि शराब की खाली बोतलें मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस मामले में जांच करवा कर विधि सम्मत कार्रवाई अवश्य की जाएगी। 

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लूट कांड का उद्भेदन करते हुए 2 लाख व एक बाइक बरामद…

Bihar Now

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 83 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Bihar Now

दिल्ली के एक फैक्ट्री में भीषण आग, 23 दमकल की गाड़ियां मौके पर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो