Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बैंक लूट का खुलासा, हथियारों के जखीरों के साथ 3 गिरफ्तार…

समस्तीपुर में पिछले दिनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे स्थित केनरा बैंक और ताजपुर के एसबीआई शाखा में लूट की वारदात हुई थी.अब समस्तीपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए लूट में शामिल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही लूटे गए कैश भी बरामद कर लिए गए हैं.

इस पूरे मामले के खुलासे का सबसे बड़ा सूत्रधार एसबीआई बैंक लूट के दौरान मिला सीसीटीवी फुटेज रहा जिसमें अपराधियों की तस्वीर कैद हुई थी. इसी के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को पकड़ पाई.इस मामले में समस्तीपुर सदर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने बताया कि बिक्रमपुर बांदे में 29 अप्रैल और ताजपुर के एसबीआई शाखा में 19 मई को हुए लूट की वारदात में जो अपराधी शामिल थे, उनके द्वारा ही वैशाली जिले के जदुआ स्थित एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ 19 लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.

सदर डीएसपी ने बताया कि समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे स्थित केनरा बैंक शाखा से अपराधियों के द्वारा ₹180000 की लूट हुई थी जिसमें से ₹102000 बरामद किया गया. वहीं ताजपुर के एसबीआई बैंक में अपराधियों के द्वारा 779000 रुपए की लूट की गई थी जिसमें से पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में ₹350000 बरामद किए गए.

अपराधियों के पास से छापेमारी के दौरान एक पिस्टल सात कारतूस बरामद किए गए हैं.डीएसपी ने बताया कि लूट की वारदात में शामिल मुख्य अपराधी ओम प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक सफलता पुलिस को मिलती गई. जिसके बाद ही समस्तीपुर जिले में हुए दो बैंक लूट और वैशाली में हुए एचडीएफसी बैंक लूट कांड का खुलासा हुआ.

नीतेश के साथ अफरोज आलम, समस्तीपुर

Related posts

Beste Slots Mit Expanding Wilds

Bihar Now

सदन में शायराना अंदाज में दिखे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मौजूदा डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद… एक दूसरे को शायरी के जरिये दिया जवाब…

Bihar Now

Free Real Popular Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो