Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

साले के चक्कर में फंस गए थानेदार साहब !… SSP ने SDPO से मांगी जांच रिपोर्ट, मारपीट का है मामला…

⊕मुजफ्फरपुर -जिले के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी में वास्तु विहार में शुक्रवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। घटना किसी और के बीच नहीं बल्कि करजा थाना के थानेदार सुनील कुमार और उनके साले से पड़ोसी में रहने वाले एक युवक के बीच हुआ था

घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में कराया गया उसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर अथॉरिटी को रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार नाक का नस फट गया था। युवक की पहचान सरकारी कार्यों के ठेकेदार राजकुमार त्रिपाठी का भाई के रूप में हुई। इस घटना को लेकर लगातार रफा दफा करने की कोशिश थानेदार के द्वारा चलती रही लेकिन चुकी मामला गंभीर था

इसको लेकर मुजफ्फरपुर के नगर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज किया और अब उसे बयान को करजा थाना में भेजा गया बयान में पीड़ित युवक ने कर्ज के थानेदार सुनील कुमार और उनके एक रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है इतना ही नहीं आप में यह भी लगाया है कि काफी लंबे समय से टारगेट कर रहे थे थानेदार सुनील कुमार।

मुजफ्फरपुर में अजीबोगरीब मामला आने के बाद जिले के एसएसपी राकेश कुमार ने पार्किंग विवाद में थानेदार और उनके रिश्तेदार के द्वारा अपने पड़ोसी के साथ की गई जमकर मारपीट मामले में एसडीपीओ से जांच रिपोर्ट तलब की है विश्वस सूत्रों की प्राप्त जानकारी के अनुसार सीडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने जांच रिपोर्ट एसएसपी मुजफ्फरपुर को भेज दिया है

जांच रिपोर्ट में प्रथम दृश्य मामला सत्य पाया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार पुलिस के थानेदार इतने अडियल है कि अपने साले के चक्कर में पड़ोसी के साथ जमकर मारपीट की और वह भी इसलिए कि उनके ही थाना क्षेत्र की घटना थी। अब देखना होगा कि कार्यवाई क्या होती है या फिर मेहरबानी करके छोड़ा जाता है।

बिहार सरकार की पुलिस के मुखिया कितनी भी दावा कर ले लेकिन आज भी सिस्टम में खामियां है इसका जीता जागता उदाहरण मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के पड़ी स्थित वास्तु विहार में हुए थानेदार एवं उनके रिश्तेदार द्वारा पड़ोसी युवक को पार्किंग विवाद में पीटाई का मामला। सब कुछ ऑनलाइन होने का दावा करने वाली बिहार पुलिस मुजफ्फरपुर में आज 3 दिन बीत जाने के बाद भी कांड दर्ज नहीं हुआ है

वह भी सिर्फ इसलिए कि पुलिसकर्मी पर आरोप है। हालांकि पूरे घटनाक्रम में जांच की डिमांड कर मामले को पुलिस शांत तो कर ली है लेकिन सवाल उठना लाजिमी है क्योंकि बिहार पुलिस के सक्षम अधिकारी यह कहते हैं कि आवेदन आने के बाद पहले फिर दर्ज होगा फिर जांच के बाद कार्रवाई होगी तो साहब आखिर ऐसी लेट लतीफे क्यों क्योंकि आरोपित आपका थानेदार है और उसका रिश्तेदार है इसलिए।

पीड़ित परिवार के प्रमुख सदस्य राजकुमार त्रिपाठी ने कहा कि सक्षम सभी आलाधिकारी से बात किया हूं सभी लोगों के व्हाट्सएप पर फर्दबयान के साथ-साथ घायल भाई का खून से सना हुआ फोटो जो स्थिति थी तथा नाक में काफी गंभीर चोट था उसका रिपोर्ट उसमें यह साफ लिखा है की नाक का नस फट गया है

हमें उम्मीद ही नहीं भरोसा है दोषी थानेदार जो अपने आप को पता नहीं क्या समझते हैं उनके द्वारा जो कोकरित किया गया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी और इस मामले को हम सक्षम न्यायालय तक लेकर जाएंगे अगर कोई बचाने वाला सामने आएगा तो उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे कानून के हाथ सबसे बड़े होते हैं डीजीपी साहब से भी समय मांगा है उनसे भी मिलकर पूरी समस्या को बताएंगे ऐसे लोग बिहार पुलिस में बैठे हैं जो वर्दी को दागदार बना देते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के आगे लगे मुर्दाबाद के नारे, प्रगति यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Bihar Now

मैट्रिक परीक्षा के लिए छात्राओं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त… चालक समेत 9 लोग घायल, घायलों का इलाज जारी…

Bihar Now

मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, बक्सर  में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता…! 

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो