Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

5 गिरफ्तार, 24 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी फरार !

दरभंगा एसएसपी बाबू राम ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो अपराधियों रौनक सिंह और गौतम के गुर्गों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक दुकानदार को गोली लगी जिसकी मौत हो गयी। जबकि गौतम घायल हो गया था। गौतम को हिरासत में पहले ही ले लिया गया था। एसएसपी ने बताया कि ये सभी लोग भाग कर कटिहार जा रहे थे जिन्हें पूर्णिया से पकड़ा गया हैउनके पास से एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस,और अपची गाड़ी जप्त की गयी है, मुख्य आरोपी रौनक सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गोलीबारी की घटना के कारणों का पुलिस पता लगाी रही है।

बता दें कि रौनक सिंह और गौतम सिंह के बीच पहले भी गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं। पुलिस के रिकॉर्ड में कई मामले दर्ज हैं। हाल में गौतम की पत्नी की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट पर डाल दिया गया था जिसको लेकर रौनक के खिलाफ गौतम की पत्नी ने लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों के बीच तनातनी चल रही थी।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

DGP विनय कुमार ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई अहम निर्देश… मीटिंग में IG गरिमा मल्लिक, SSP अवकाश कुमार समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद…

Bihar Now

Free No Deposit Casino Bonus Code Au Prism

Bihar Now

बड़ी खबर : 26 जनवरी को झंडा फहराने के बाद एक सरकारी स्कूल के बच्चों का वीडियो वायरल, वीडियो में लगवाए जा रहे हैं आपत्तिजनक नारे !

Bihar Now