Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बडे़ पैमाने पर तबादला, बदले गए कई जेल सुपरिटेंडेंट…

इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के कई जेलों में पोस्टेड सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया है. गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है.

गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह का तबादला सहायक कारा महानिरीक्षक (मुख्यालय) कारा और सुधार सेवाएं निरीक्षणालय पटना में अधीक्षक के रूप में किया गया है. बेगूसराय मंडल कारा के अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता को मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट बना दिया गया है.

इनके अलावा छपरा मंडल कारा के अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा को सीतामढ़ी मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है. बेतिया मंडल कारा के अधीक्षक रामाधार सिंह को छपरा मंडल कारा का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है. खगड़िया मंडल कारा के अधीक्षक विपिन कुमार को कटिहार मंडल कारा में भेजा गया है.

कटिहार जेल से अमरजीत सिंह का तबलदा बेतिया मंडल कारा में कर दिया गया है. सीतामढ़ी जेल के अधीक्षक राजेश कुमार राय का ट्रांसफर बेगूसराय में जेल सुपरिटेंडेंट के तौर पर किया गया है. मधुबनी मंडल कारा के अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार को खगड़िया जेल का अधीक्षक बनाया गया है.वहीं मुंगेर मंडल कारा में पोस्टेड जलज कुमार का पदस्थापन मधुबनी मंडल कारा में अधीक्षक के रूप में किया गया है.

Related posts

तेजस्वी के आह्वान पर समर्थकों का मिला साथ, दीप व लालटेन जलाकर किया विरोध प्रदर्शन,निक्कमी सरकार को फेंकने का लिया संकल्प..

Bihar Now

Recommended New Pokies Online

Bihar Now

एक्साइज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने कई राउंड किए फायरिंग… शराबबंदी के बावजूद बाजारों में शराब उपलब्ध कैसे, जिम्मेवार कौन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो