Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“जल” सैलाब के बीच अस्पताल !

राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश से त्राहिमाम.

दरभंगा,मधुबनी,सुपौल समेत कई जिलों में सड़कों पर जल सैलाब…

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बावजूद हालात बेहद गंभीर…

NMCH,Patna
NMCH,Patna

मौजूदा हालात में हर शख्स के जेहन में एक ही सवाल उठ रहा होगा कि “पानी में शहर या शहर में पानी ” ? ऐसा इसलिए है क्योंकि यह नजारा सिर्फ बिहार की राजधानी पटना की नहीं है. बल्कि दरभंगा ,मधुबनी, सहरसा, सुपौल समेत कई जिलों में कमोबेश यही स्थिति है. सड़कों पर जल सैलाब का नजारा साफ दिख रहा है. ऐसे में नगर निगम की नाकामी भी साफ झलक रही है..

अब सबसे पहले देखिए सबसे शर्मनाक तस्वीर जो राजधानी पटना के NMCH अस्पताल की है.यहां मरीज के इलाज की नहीं,बल्कि अस्पताल के इलाज की जरूरत दिख रही है.बेड पर मरीज हैं और नीचे में जलसैलाब है. यह तस्वीर सिर्फ उदाहरण के तौर पर है.हालात तो पूरे शहर की बेहद गंभीर है .राजधानी की सड़कों पर कई जगह नाव चल रहे हैं कई मंत्रियों के घर में पानी घुस गया है..

NMCH,Patna
NMCH,Patna

दूसरी तस्वीर दरभंगा की है, जहां आम लोगो की परेशानी की बात तो छोड़ दीजिए.सड़क पर जलजमाव की बात करना तो पूरी तरह से बेमानी हो जाएगी.क्योंकि ऐसा विभाग जिस पर पूरे शहर के सफाई से लेकर जल निकासी की जिम्मेदारी हो, वह विभाग खुद पानी की चपेट में है.यानि दरभंगा नगर निगम में तालाब सा नज़ारा दिख रहा है.. देखिए इस वीडियो को…

यही हाल सुपौल की भी हैं ..देखिए इस वीडियो को…

सबसे बड़ा सवाल मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हालात बेहद गंभीर क्यों ?

क्या यह नगर निगम की नाकामी है या विपदा की घड़ी ?

राजू सिंह के साथ प्रभाष चंद्र,बिहार नाउ.

Related posts

अब सिर्फ यादों में रहेंगे दरभंगा के अधिवक्ता ‘प्रिंस’… काफी लोकप्रिय थे स्वर्गीय मिश्रा …

Bihar Now

बेगूसराय में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

बिहार में भीषण गर्मी और लू से हड़कंप! CM नीतीश का आपदा प्रबंधन विभाग और सभी DM को विशेष निर्देश

Bihar Now