Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में प्रेमिका से बहस के बाद आफिस के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली…

PATNA : खबर है राजधानी पटना से जहां एक सनसनीखेज वारदात हुई है. प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ऑफिस के पास पहुंचा था. इस दौरान ही विवाद हुआ और वह खुद को गोली मारकर प्रेमिका के सामने ही जान दे दी.जानकारी के मुताबिक एक युवक ने पहले लड़की से बात की. किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुआ. बहस के दौरान ही गुस्से से लाल युवक ने अपने पास से पिस्टल निकाली और खुद के कनपट्टी में गोली मार दी. वारदात के बाद लड़की तो मौके से फरार हो गई, लेकिन युवक की घटना स्वथल पर हीं पर मौत हो गई.

युवक की पहचान फुलवारी शरीफ के बोचाचक के रहने वाले मयंक के रूप में हुई है. वारदात पटना में बोरिंग रोड के दादी जी लेन स्थित एक कॉल सेंटर के कैंपस की है. घटना की जानकारी मिलते ही एसके पुरी थाना की पुलिस टीम वहां पहुंची. पुलिस ने मयंक की बॉडी के पास ही एक पिस्टल, उसकी मैगजीन और एक गोली बरामद की है.

घटना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुला लिया था. जांच के दौरान पुलिस के हाथ युवक का मोबाइल लगा है. जिसके बाद उसका सीडीआर खंगालाा जा रहा है. इसी दरम्यान एक नंबर पर कॉल किया गया तो वो राजीव कुमार का निकला. उसने ही मयंक की पहचान की. मयंक उसका छोटा भाई था.

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह में घर से निकला था और पटना आया था. जांच के दौरान मयंक के पास से कई डॉक्यूमेंट्स भी मिले. जो उसके भाई राजीव कुमार के नाम का था. कॉल सेंटर में जिस लड़की के साथ मयंक की बहस हुई, उसकी पहचान भी सामने आ गई है. लड़की का नाम सना खान उर्फ शगुफ्ता खान है बताया जा रहा है. सना की पहचान भी फुलवारी शरीफ निवासी के रूप में हुई है.

Related posts

New Casino Richmond Nz

Bihar Now

जांच के नाम पर पुलिस की जबरन वसूली को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर विरोध प्रर्दशन…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो