Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कबड्डी खिलाड़ी अंकित के मौत की गुत्थी सुलझी, हथियार व कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार..

हत्या नहीं, अंकित ने खुद किया था आत्महत्या..

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलोनी में बुधवार की सुबह पुलिस ने गोली लगे शख्स का शव बरामद किया था। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राकेश कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलोनी में बुधवार की सुबह पुलिस ने गोली लगे शख्स का शव बरामद किया था। घटना के बाद कांड के सफल उद्धभेदन हेतु सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व सदर थानाध्यक्ष, कांड के अनुसंधानकर्ता के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन में 4 लोगों को नामजद कर सदर थाना में कांड संख्या 573/20 दर्ज कराया गया। प्राप्त आवेदन के आलोक में कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व सदर थानाध्यक्ष, कांड के अनुसंधानकर्ता के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कांड के नामजद अभियुक्त भोलू सिंह एवं नन्दू सिंह को गिरफ्तार किया तथा उसके निशानदेही पर रौशन रजक एवं मृतक के लॉज के बगल में रह रहे अंशु दास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी पिस्टल (मैगजीन के साथ), एक जिन्दा कारतुस, एक खोखा, एक यामहा कम्पनी का मोटरसाइकिल (बिना नम्बर का) तथा लॉज से 18 लीटर (750 एम०एल०) विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग की वजह से आवेश में आकर अंकित आत्महत्या कर लिया। घटना की रात मृतक और इसके दो-तीन दोस्त मिलकर साथ में पार्टी किया था जिसमें शराब का भी सेवन किया गया था आत्महत्या करने के उकसाने के आरोप में मृतक अंकित के तीन दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और जिस पिस्टल से अंकित ने आत्महत्या की उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मृतक अंकित जिस लड़की से बात करता था उसका विवाह कुछ महीने पहले हो चुका था लेकिन अंकित विवाह के बाद भी उसे हमेशा मिलने के लिए दबाव बनाते रहता था। जिसका विरोध महिला हमेशा करती रहती थी। घटना की रात महिला अपने मायके पशुपालन कॉलनी आयी हुई थी मृतक के द्वारा घटना की रात भी महिला को फोन कर बुला रहा था लेकिन महिला मिलने से मना कर दी जिस कारण मृतक आवेश में आकर रूम में रखे अवैध पिस्टल से आत्महत्या कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बिना पुलिस सत्यापन के किराए पर मकान देना और मकान में चल रहे शराब कारोबार की जानकारी पुलिस से छिपाने के आरोप में मकान मालिक नाथो सिंह पर भी प्राथमिकी दर्ज किया गया है और मकान अधिग्रहण की भी प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंशु दास, गोलू दास, हन्नी उर्फ राहुल भगत, रिकू कुमार पर घटना का साक्ष छुपाने के आरोप में प्राथमिकी
दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद पोस्टमार्टम रूम के बाहर, थाना चौक, कचहरी चौक, नया बाजार आदि जगहों पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, आगजनी कर उत्पात मचा रहे उपद्रवियों की पहचान कर नामजद व अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, केस के अनुसंधानकर्ता मजबुद्दीन अहमद सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

बी एन सिंह पप्पन,क्राइम हेड, बिहार नाउ,सहरसा

 

Related posts

दरभंगा में एक पिता बना हैवान !… तीन साल के मासूम को सड़क पर पटका, शव लेकर पहुंचा घर… पहले भी एक बेटी की कर चुका है हत्या…

Bihar Now

मंत्री मुकेश सहनी प्रकरण में सियासत तेज, सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने मांगी इस्तीफा…

Bihar Now

मिथिलावासियों के लिए खुशखबरी, नवंबर से उड़ान के लिए टिकट बुकिंग शुरू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो