Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

BJP का ऐलान, सरकार बनने पर 19 लाख बेरोजगारों को देगी नौकरी…BJP का “मास्टरस्ट्रोक” या RJD का काट ?…

बिहार में तेजस्वी यादव के 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने के बयान पर सवाल खड़े करने वाली बीजेपी पार्टी ने भी सरकार बनने पर‌ 19 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का ऐलान किया है..

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। बीजेपी ने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 5 सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प की थीम दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में आत्मनिर्भर बिहार का नारा दिया है। साथ ही भाजपा है तो भरोसा है का नया नारा और वीडियो सांग भी जारी किया गया। BJP ने अपने घोषणा पत्र में 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है। पार्टी के घोषणा पत्र में बताया गया है कि पांच सालों में आईटी क्षेत्र में 5 लाख, 3लाख शिक्षक,स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक लाख और 10 लाख कृषि क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।

घोषणापत्र जारी करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने संबोधन में कहा कि मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं कि चुनाव में मुझे घोषणा पत्र जारी करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की राजनीति में अच्छी पकड़ होती है। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा पत्र में भरोसा को आधार रखते जारी किया है। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से किए हर वादे को पूरा किया है।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बारे में कहा कि कोरोना काल में भी गरीबों को राशन और उनके खातों में पैसे पहुंचाने में हम कहीं पीछे नहीं रहे। प्रधानमंत्री पिछले 6 साल में गरीब के लिए जितने भी वादे किए पूरा किया। चाहे वो गांव की प्रगति हो या फिर महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने की बात हो।

इस दौरान नीतीश और लालू यादव के कार्यकाल की तुलना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 2005 तक बिहार का बजट 23 हजार करोड़ था, वहीं अब 2 लाख करोड़ हो गया है। अब बिहार में 100 प्रतिशत बिजली उत्पादन हो रहा है। वहीं 2005 से पहले 22 प्रतिशत बिजली का उत्पादन था। कृषि के नाम पर पहले कुछ भी नहीं तक लेकिन अब बिहार में कृषि दर 8 प्रतिशत है।

ये रहे 11 संकल्प

1. 1 करोड़ महिलाओं को बनाएगें स्वाबलंबी

2. मेडिकिल और इंजीनियरिंग की हिंदी में पढाई

3. 30 लाख लोगों को 2022 तक मकान

4. धान और गेहूं के बाद दलहन की भी एमएसपी पर खरीद

5. मछली उत्पादन को नंबर वन बनाएंगे

6. दरभंगा में एम्स का संचालन 2024 तक

7. कोरोना का टीका आते ही हर बिहारवासियों को मुफत टीका

8. साढ़े 3 लाख नए शिक्षक होंगे नियुक्त

9. एक हजार नए किसान उत्पाद को जोड़ा जाएगा

10. एक लाख लोगों को स्वास्थ्य वभिाग में नौकरी

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

नीतीश कैबिनेट में 69 एजेंडों पर मुहर, गया शहर का नाम बदला, सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा…

Bihar Now

बिहार के कटिहार में जाम में फंसी गाड़ी तो जज ने सिपाही को पीटा, एफआईआर दर्ज…

Bihar Now

चुनावी दंगल के बीच ठेंगे पर दिख रही चुनाव आयोग की Covid 19 गाइडलाइंस, खुलेआम उड़ रही धज्जियां !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो