Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

‘खाकी’ वर्दी के रौब का शिकार हुए समाजसेवी, पत्नी व बच्चों के सामने करता रहा दुर्व्यवहार…. वैशाली एसपी से दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग…

वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश महासचिव के साथ रविवार की शाम को पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस मामले में समाजसेवी एवं wjai के प्रदेश महासचिव रजनीकांत पाठक ने वैशाली एसपी को लिखित सूचना दें मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

समाजसेवी रजनीकांत पाठक ने कहां वे दरभंगा से पटना स्थित अपने आवास के लिए दीघा के रास्ते आ रहे थे इस दौरान पुलिस अनजान पीर के आगे चेक पोस्ट के पास हमारी गाड़ी को पुलिस कर्मियों के द्वारा रोकी गई।गाड़ी साइड में रोकने के उपरांत जब मैंने अपना सीट बेल्ट खोला तब उक्त पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट नहीं लगाने का फाइन भरने कहा। इस बात पर जब मैंने कहा कि अभी आपके सामने मैंने सीट बेल्ट खोला है तो फिर किस बात का फाइन दूं। मेरे इतना बोलते ही उक्त पुलिसकर्मी चिल्लाने लगे और ड्यूटी ऑफिसर से बात करने के लिए कहा। जब मैं ड्यूटी ऑफिसर से बात करने की कोशिश की तो डयूटी ऑफिसर का बर्ताव भी अमर्यादित था।

मैंने पुलिसकर्मियों द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए जब कहा कि अगर कोई कैमरा लगा है तो फुटेज चेक कर लें आप तब उक्त ऑफिसर ने मेरे ऊपर हाथ भी उठाने की कोशिश की। पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे तक मेरे पत्नी बच्चों के सामने मेरे साथ दुर्व्यवहार करते रहे जो कि अक्षम्य है। उन्होंने एसपी से मांग की है कि उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Related posts

सरकार के खिलाफ आंदोलन..भूखमरी के कगार पर बस संचालक…सरकार से की मांग, नहीं मानने पर आत्मदाह की धमकी !…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 45 एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

शहीद जवानों को सीएम ने दी नम आँखों से श्रद्धांजलि…जवान के शहादत को सलाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो